रांची। पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के सरकारी आवास को खाली कराकर सील किए जाने का मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनसे मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो सील किए गए सरकारी आवास के बाहर पहुंचे।


तीनों नेताओं ने आवास के बाहर लगाए गए टेंट में अंबा प्रसाद से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। इस दौरान नेताओं के लिए लिट्टी-चोखा का नाश्ता भी परोसा गया। नाश्ते के दौरान नेताओं के बीच राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई।
गौरतलब है कि सरकारी आवास खाली कराए जाने के बाद उसे सील कर दिया गया था। इसके बाद अंबा प्रसाद ने आवास के बाहर टेंट लगाकर छोटी दिवाली और दीपावली मनाई थी। अब कांग्रेस नेताओं की इस मुलाकात ने राजनीतिक हलकों में एक बार फिर इस मामले को चर्चा में ला दिया है।
मुलाकात के दौरान नेताओं ने अंबा प्रसाद से बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। सील सरकारी आवास के बाहर टेंट में हुई यह मुलाकात राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

