जदयू महिला मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, 19 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदार

Spread the love

जमशेदपुर : जनता दल (यूनाइटेड) महिला मोर्चा की पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष अमृता मिश्रा ने जिला महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। संगठन को मजबूत बनाने और महिला कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने के उद्देश्य से गठित इस टीम में कुल 19 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। इनमें सात उपाध्यक्ष, तीन महासचिव और नौ सचिव नियुक्त किए गए हैं।

उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सविता ठाकुर, प्रतिमा सिंह, नंदिता गागाराई, पूनम साहू, पूजा महाजन, सपना तांडी और अनीता यादव को दी गई है। वहीं, महासचिव पद पर पुतुल सिंह, सुनीता सिंह और महुआ चक्रवर्ती को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सचिव पद पर रीना डे, मल्लिका प्रमाणिक, नंदनी नाग, संजू देवी, सुमन गुप्ता, झरना सीट, उषा देवी, शारदा देवी और मंगला सांडिल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिलाध्यक्ष अमृता मिश्रा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से महिला मोर्चा को सक्रिय, मजबूत और जनसरोकारों से जुड़ा संगठन बनाने की दिशा में काम करने की अपेक्षा जताई है। नई कार्यकारिणी के गठन से जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने और महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।