कोलकाता :तृणमूल कांग्रेस (TMC) में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच कांग्रेस के साथ संभावित विलय को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी इस विकल्प पर सहमत थीं, लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने इसके लिए एक महत्वपूर्ण शर्त रख दी। इसी शर्त को लेकर राजनीतिक गलियारों में नई बहस छिड़ गई है।


पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष, नेताओं के इस्तीफों और बागी गतिविधियों के बीच कांग्रेस और टीएमसी नेतृत्व के बीच कई दौर की बातचीत हुई है। सूत्रों के अनुसार, अभिषेक बनर्जी ने विलय की स्थिति में पार्टी की पहचान और संगठनात्मक संरचना से जुड़े मुद्दों पर अपनी शर्त सामने रखी है, जिसके बाद मामले पर अंतिम निर्णय टल गया है। हाल के दिनों में टीएमसी के कई नेताओं और सांसदों के इस्तीफों से पार्टी पर दबाव बढ़ा है। ऐसे में कांग्रेस के साथ संबंधों को लेकर चल रही चर्चाओं ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। हालांकि, पार्टी की ओर से विलय को लेकर अब तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

