AES पर बड़ी राहत, मई 2026 में नहीं गई किसी बच्चे की जान, स्वास्थ्य विभाग का दावा

Spread the love

मुजफ्फरपुर : एक समय AES (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) से बच्चों की मौत के लिए चर्चित रहे मुजफ्फरपुर से राहत भरी खबर सामने आई है। मई 2026 के दौरान जिले में AES से किसी भी बच्चे की मौत दर्ज नहीं की गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस वर्ष अब तक AES के 31 मामले सामने आए हैं, लेकिन लगातार चौथे साल कोई मौत नहीं हुई है।

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि जागरूकता अभियान, समय पर इलाज, अस्पतालों की बेहतर तैयारी और प्राथमिक स्तर पर त्वरित चिकित्सा व्यवस्था के कारण स्थिति में बड़ा सुधार आया है। AES प्रभावित क्षेत्रों में पहले से विशेष निगरानी और बचाव अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे बच्चों को समय पर उपचार मिल रहा है।