राजस्व विभाग में बंपर भर्ती का ऐलान, 8054 पदों पर नियुक्ति से युवाओं में उत्साह

Spread the love

पटना : बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में जल्द ही 8054 नए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। विभाग से जुड़े इस बड़े भर्ती अभियान की जानकारी राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने दी। सरकार का उद्देश्य विभागीय कार्यों में तेजी लाना और आम लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है।

मंत्री के अनुसार, नई नियुक्तियों से भूमि और राजस्व संबंधी मामलों के निपटारे में मदद मिलेगी तथा विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी। लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को भरने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया से राज्य के हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलने की उम्मीद है।