बोकारो: जिला मुख्यालय में आयोजित “हम आपको सुनते हैं” कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त (DDC) शताब्दी मजूमदार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 26 मामलों का निष्पादन किया गया। DDC ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का समयबद्ध और स्पष्ट समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, शिक्षा सहित कई जनहित से जुड़े मुद्दों को रखा। अधिकारियों ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा।
DDC शताब्दी मजूमदार ने सभी मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निपटारा जल्द, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जन शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया।
इस कार्यक्रम में प्रशिक्षु IAS अरविंद राधाकृष्णन, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण रंजन, हेमलता बून, सुचिता किरण, शक्ति कुमार, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

