CID जांच से असंतुष्ट, अभिषेक बनर्जी को फिर से तलब, सियासी हलचल तेज

Spread the love

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में चल रहे कथित हस्ताक्षर फर्जीवाड़ा मामले की जांच के दौरान सीआईडी को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के जवाबों से संतोष नहीं मिला है। जांच एजेंसी का कहना है कि पूछताछ में कई सवालों पर दिए गए उत्तर अधूरे और असंतोषजनक रहे, जिसके बाद उन्हें एक बार फिर तलब किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान कुछ अहम दस्तावेजों और रिज़ॉल्यूशन बुक से जुड़े सवालों पर स्पष्ट जवाब नहीं मिल सके, जिससे मामले की जांच और तेज कर दी गई है। इसी क्रम में सीआईडी ने उन्हें आगामी तारीख पर दोबारा पेश होने का निर्देश दिया है।इस पूरे घटनाक्रम से राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। मामले को लेकर विपक्ष लगातार सरकार और टीएमसी नेतृत्व पर सवाल उठा रहा है, जबकि जांच एजेंसियां अपने स्तर पर सभी पहलुओं की जांच में जुटी हैं।