रांची/नई दिल्ली: झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद का नई दिल्ली के एक अस्पताल में घुटने का सफल ऑपरेशन हुआ है। ऑपरेशन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जानकर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अस्पताल में सरफराज अहमद से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। चिकित्सकों के अनुसार ऑपरेशन सफल रहा है और उनकी तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। फिलहाल उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर भी सरफराज अहमद के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए लिखा कि, “राज्यसभा सांसद एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता आदरणीय सरफराज अहमद जी का दिल्ली में घुटने का सफल ऑपरेशन हुआ है। आज उनसे मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मरांग बुरु से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
सरफराज अहमद के सफल ऑपरेशन की खबर के बाद पार्टी नेताओं और समर्थकों ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी हैं।

