सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां केक काटने के साथ-साथ गरीबों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण कर उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई।


इमली चौक स्थित अस्थायी कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंटक के प्रदेश सचिव राणा सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के भविष्य के महत्वपूर्ण नेताओं में से एक हैं और जनता उन्हें आगे भी अवसर देगी। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव एवं जिला महासचिव रिजवान खान के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला महासचिव कमल नयन सिंह, जिला प्रवक्ता वैद्य संजय कुमार, राम विचार राय समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री वितरित की गई और सामाजिक सरोकारों पर भी चर्चा की गई।
वहीं, गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में भी राहुल गांधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। यहां बच्चों के बीच मिठाइयां बांटी गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फूलकांत झा, जिला मीडिया चेयरमैन सुमंत शर्मा, जिला महासचिव राजू रजक, प्रखंड अध्यक्ष अनिल ठाकुर, प्रखंड उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा, रंजीत पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों पर किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।

