महंगाई को लेकर कांग्रेस का हमला, परविंदर सिंह बोले— ‘मोदी सरकार बनी महंगाई मैन’

Spread the love

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल, डीजल और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम जनता, मध्यम वर्ग, छोटे व्यापारी और गरीब परिवार गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति में परविंदर सिंह ने कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण परिवहन खर्च बढ़ गया है, जिससे खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम भी आसमान छू रहे हैं। वहीं गैस सिलेंडर महंगे होने से होटल, ढाबा और छोटे व्यवसायियों पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ा है।

उन्होंने केंद्र सरकार पर बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आम जनता को महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट के बीच छोड़ दिया गया है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की भूमिका कमजोर दिखाई दे रही है।

परविंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महंगाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी और जनता के हितों के लिए व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।