गया :गया जी क्षेत्र में जंगल से बाहर पानी पीने के लिए निकले एक हिरण पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। हमले में हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी।


स्थानीय लोगों के अनुसार हिरण पानी की तलाश में जंगल से बाहर आया था, तभी कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर कुत्तों को भगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक हिरण की हालत गंभीर हो चुकी थी और उसकी जान नहीं बच सकी।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर निगरानी बढ़ाने की बात कही है।

