डीएमएफटी गवर्निंग काउंसिल की बैठक में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर मंथन

Spread the love

Seraikela में शुक्रवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) की गवर्निंग काउंसिल की बैठक उपायुक्त Nitish Kumar Singh की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई। बैठक में खनन से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित क्षेत्रों में डीएमएफटी निधि से संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा नई विकास योजनाओं के चयन पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में Dashrath Gagrai, Savita Mahto, जिला परिषद अध्यक्ष Sonaram Bodra सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, पेयजल, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, स्कूलों के बुनियादी ढांचे, कृषि, आजीविका संवर्धन तथा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा की गई। सदस्यों ने जिले में अस्थि रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता सुनिश्चित करने, शव वाहन की संख्या बढ़ाने, बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज को पुनः शुरू करने और जर्जर आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उपायुक्त ने सभी सुझावों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि डीएमएफटी निधि का उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और रोजगार सृजन को प्राथमिकता देते हुए किया जाए, ताकि स्थानीय समुदायों को अधिकतम लाभ मिल सके।