रांची स्थित डोरंडा कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-30 के चार वर्षीय स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज प्रशासन ने विभिन्न विषयों में उपलब्ध सीटों का विवरण भी जारी कर दिया है और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।


कला एवं मानविकी संकाय के अंतर्गत हिंदी और अंग्रेजी विषय में 60-60 सीटें निर्धारित की गई हैं। वहीं इतिहास और राजनीति विज्ञान विषय में 180-180 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र और उर्दू विषय में 60-60 सीटें उपलब्ध हैं। अर्थशास्त्र में 120 सीटें निर्धारित की गई हैं, जबकि समाजशास्त्र में 60 सीटों पर दाखिला होगा।
जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के अंतर्गत मुंडारी, कुड़ुख और नागपुरी विषयों में 60-60 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। इसके अलावा संस्कृत विषय में भी 60 सीटें उपलब्ध हैं। कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों से समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर नामांकन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

