विश्व पर्यावरण दिवस पर आदित्यपुर में चित्रांकन प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेगा ₹500 का पुरस्कार

Spread the love

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मानव संसाधन विकास संस्थान, चाईबासा द्वारा 5 जून 2026 को आदित्यपुर-गम्हरिया रोड स्थित परमाणु इंस्टीट्यूट परिसर में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों में विभाजित किया गया है। कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए “Plant Trees, Save Life”, कक्षा 9 एवं 10 के लिए “Beat Plastic Pollution” तथा कक्षा 11 एवं 12 के लिए “Climate Change & Save Environment” विषय निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक समूह के प्रथम विजेता को ₹500 का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 5:00 बजे से 6:30 बजे तक आयोजित होगा। संस्थान ने क्षेत्र के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है। प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी के लिए 8987679835 एवं 9153530389 पर संपर्क किया जा सकता है।