मुख्य अभियंता के अधिकार हनन के विरोध में 10 जून को नेपाल हाउस घेराव, कोल्हान से जुटेंगे सैकड़ों कर्मचारी

Spread the love

सरायकेला में झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (त्रिपाठ गुट) की एक महत्वपूर्ण बैठक कोल्हान स्तर पर जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जल संसाधन विभाग द्वारा मुख्य अभियंता के अधिकार क्षेत्र में कथित हस्तक्षेप और हनन को लेकर कर्मचारियों में गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया।

बैठक के दौरान राज्य कार्यकारिणी के निर्णय के आलोक में 10 जून 2026 को रांची स्थित नेपाल हाउस के समक्ष प्रदर्शन करने के फैसले का समर्थन किया गया। इस प्रदर्शन में कोल्हान क्षेत्र से सैकड़ों कर्मचारियों के भाग लेने का निर्णय लिया गया है। इसमें घाटशिला, गालूडीह, चाईबासा, राजनगर, चालियामा, मुसाबनी, जमशेदपुर, आदित्यपुर और चांडिल समेत विभिन्न क्षेत्रों से कर्मचारी शामिल होंगे।

बैठक में प्रांतीय सम्मानित अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, प्रांतीय संयुक्त सचिव प्रणव शंकर सहित शिवचरण डे, दुर्गा चरण मांझी, कविंद्र झा, नवीन राय, अरविंद Kumar और अन्य सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे। कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।