सरायकेला के गम्हरिया प्रखंड सभागार में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़े दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई।


अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के दौरान बूथ स्तरीय एजेंट (BLA) और बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) मिलकर मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सभी राजनीतिक दलों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करें और इस प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग करें।
बैठक में कांग्रेस, झामुमो (JMM), राजद (RJD) और भाजपा के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है और सभी की सहभागिता से ही यह अभियान सफल हो सकता है।

