रांची के मांडर में युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, सात लोगों पर FIR दर्ज

Spread the love

रांची के मांडर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार छापेमारी कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि कुछ लोगों ने उसे उसके घर से जबरन ले जाकर एक सुनसान इलाके में ले जाया और उसके साथ घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद वह किसी तरह घर लौटी और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे मांडर थाना लेकर पहुंचे, जहां मामला दर्ज किया गया और मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए गए हैं।