पेटरवार में निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर, 15 मरीजों की आंखों का सफल ऑपरेशन

Spread the love

पेटरवार : पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय में शुक्रवार को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में झारखंड के अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे मोतियाबिंद से पीड़ित 15 महिला और पुरुष मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय चौधुरी ने सभी मरीजों का ऑपरेशन किया। इस दौरान प्रत्येक मरीज की आंखों में इंट्रा-ऑक्युलर लेंस (आईओएल) का प्रत्यारोपण भी किया गया।

शिविर का शुभारंभ चिकित्सालय परिसर में विराजमान साध्वी दर्शना बाई महासती और स्वाति बाई महासती ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर किया। ऑपरेशन कराने वाले सभी मरीजों को संस्था की ओर से निशुल्क दवाइयां, भोजन, आवास और काला चश्मा उपलब्ध कराया गया। अस्पताल से छुट्टी के समय मरीजों को एक महीने की दवाइयां भी मुफ्त दी जाएंगी।

शिविर के सफल आयोजन में सुधीर कुमार चौहान, भुनेश्वर महतो, मंजू लकड़ा, रिंकू और बंटी सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। संस्था की इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को निशुल्क नेत्र उपचार की सुविधा मिली