पटना :ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद को जमानत मिलने के बाद अब उनके सहरसा जाने की संभावना है। वह अपने छोटे भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। प्रिंस यादव का शव नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।


प्रिंस यादव हाल ही में खान सर कोचिंग विवाद से जुड़े मामले में भी आरोपी बनाए गए थे। वहीं रौशन आनंद भी इसी विवाद से जुड़े प्रकरण में कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे थे। जमानत मिलने के बाद उनके सहरसा पहुंचने की तैयारी की जा रही है। प्रिंस की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए नेपाल पुलिस जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
इस बीच खान सर ने भी प्रिंस यादव के निधन पर दुख जताया है और रौशन आनंद के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मामले को लेकर बिहार और कोचिंग जगत में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

