मुंबई :वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। रिलीज के 12वें दिन फिल्म की कमाई में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह मल्टीस्टारर फिल्म लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है और अपनी कमाई को मजबूत बनाए हुए है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने शुरुआती दिनों में उतार-चढ़ाव के बाद दूसरे हफ्ते में स्थिर प्रदर्शन किया है। पहले हफ्ते के अंत तक फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 55 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था और अब 12वें दिन तक इसका कुल कारोबार 70 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुका है.
फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। कॉमेडी और रोमांस से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार बनी हुई है।

