बच्चों के सामने हेडमास्टर को डंडा लेकर दौड़ाया, स्कूल में मचा हंगामा; एक शिक्षक निलंबित

Spread the love

बहराइच :उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के एक परिषदीय विद्यालय में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक शिक्षक ने बच्चों के सामने ही प्रधानाध्यापक को डंडा लेकर दौड़ा लिया। दोनों के बीच हुए विवाद का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले की जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी।

घटना के बाद विभागीय जांच में प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता की पुष्टि होने पर संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। वहीं प्रधानाध्यापक की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं, जिसके चलते उनके सेवा अभिलेख में प्रतिकूल प्रविष्टि (Adverse Entry) दर्ज की गई है।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि विद्यालय परिसर में इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। मामले की विस्तृत जांच कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बच्चों के सामने हुए इस घटनाक्रम से अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी गई।