जमशेदपुर: व्यवसायी ने रंगदारी और धमकी का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

Spread the love

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी द्वारा रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप सामने आया है। इस मामले में बालाजी महादेव के संचालक विश्वनाथ दीवान ने कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में कहा गया है कि 29 मई की सुबह कुछ लोग उनके बारी बस्ती स्थित गोदाम पहुंचे और रंगदारी की मांग करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गोदाम के बाहर हंगामा किया और कर्मचारियों को धमकाने की कोशिश की।

व्यवसायी का आरोप है कि आरोपितों ने पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने पहले पुलिस को दी थी।

घटना के बाद से व्यवसायी और उनका परिवार दहशत में है और मानसिक तनाव का सामना कर रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और कहा है कि सभी तथ्यों की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।