जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग: शिव मंदिर के पास महिला से ₹2.5 लाख की सोने की चेन झपटी

Spread the love

जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में रविवार सुबह चेन स्नैचिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना डिमना रोड स्थित शर्मा लाइन में जगदंबा होटल के पास शिव मंदिर के समीप सुबह करीब 9:10 से 9:25 बजे के बीच हुई। पीड़िता की पहचान कांती देवी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, कांती देवी एक अन्य महिला के साथ शिव मंदिर में पूजा करने जा रही थीं। इसी दौरान नीले रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने कांती देवी के गले से करीब ₹2.5 लाख कीमत की सोने की चेन झपट ली।

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार में डिमना रोड की ओर फरार हो गए। पूरी घटना पास के एक मकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।