जमशेदपुर: सोनारी के RMS हाई स्कूल में मीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया

Spread the love

जमशेदपुर: सोनारी स्थित RMS हाई स्कूल में मंगलवार को मीटर में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग लगते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल में मौजूद सभी लोगों को तत्काल बाहर निकाल लिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।

घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के बाद स्कूल प्रबंधन और स्थानीय लोगों में भी कुछ समय तक चिंता का माहौल रहा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग मीटर में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। दमकल टीम ने स्थिति को नियंत्रित करने के बाद परिसर का जायजा लिया।