जमशेदपुर: बिरसा मुंडा ट्रंक रोड स्थित शिवम एन्क्लेव में 17 सितंबर को श्रीश्री विश्वकर्मा पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन गुड़िया मैदान के पास होगा। शिवम कंस्ट्रक्शन की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी दी गई। आयोजक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शिवम परिवार पिछले 18 वर्षों से विश्वकर्मा पूजा का आयोजन करता आ रहा है। इस वर्ष भी पूजा के बाद श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है।


सुबह पूजा, दोपहर में महाप्रसाद
कार्यक्रम के अनुसार 17 सितंबर को सुबह 9 बजे भगवान विश्वकर्मा की पूजा होगी। दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार करीब 2,000 लोगों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है।
रात में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम
शाम 7 बजे से 8:30 बजे तक अतिथियों के स्वागत का कार्यक्रम होगा। इसके बाद रात 9:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होगा। भोजपुरी गायक अंकुश राजा अपनी प्रस्तुति देंगे।
कई अतिथियों के शामिल होने की संभावना
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू और घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन समेत कई अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। शिवम परिवार ने शहरवासियों से विश्वकर्मा पूजा में शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

