रेलवे की पहल: अनुकंपा नियुक्ति और सेवानिवृत्ति मामलों के त्वरित निपटारे के लिए 23 और 30 अगस्त को विशेष कोर्ट

Spread the love

जमशेदपुर: चक्रधरपुर रेल मंडल ने अनुकंपा नियुक्ति और सेवानिवृत्ति से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष पहल शुरू की है। इसके तहत 23 और 30 अगस्त 2026 को विशेष कोर्ट का आयोजन किया जाएगा, जहां पात्र लाभुकों की शिकायतों और आवेदनों की सुनवाई कर मामलों के समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

रेल मंडल के अनुसार, 23 अगस्त को टाटानगर स्थित MDDTI/Tata में विशेष कोर्ट लगाया जाएगा, जबकि 30 अगस्त को राउरकेला के Excellence Centre में इसका आयोजन होगा। दोनों स्थानों पर कोर्ट की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी। पात्र लाभुक इस दौरान अनुकंपा नियुक्ति और सेवानिवृत्ति से संबंधित अपनी शिकायतें व आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

रेल मंडल ने इच्छुक और पात्र आवेदकों से कहा है कि वे अपने आवेदन या शिकायतें 17 अगस्त 2026 तक जमा कर दें। आवेदन WhatsApp या ई-मेल के माध्यम से भी भेजे जा सकते हैं।

रेलवे की इस पहल का उद्देश्य लंबे समय से लंबित मामलों और पात्र लाभुकों की शिकायतों को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना है। मंडल प्रशासन को उम्मीद है कि विशेष कोर्ट के माध्यम से संबंधित मामलों की प्रक्रिया को तेज किया जा सकेगा और लाभुकों को राहत मिलेगी।