झारखंड कांग्रेस: प्रसाद सिरिवेला को महाराष्ट्र कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Spread the love

रांची: कांग्रेस ने डॉ. प्रसाद सिरिवेला को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया प्रभारी बनाया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद झारखंड कांग्रेस के नेताओं ने उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

इसी क्रम में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रांची परिसदन में प्रसाद सिरिवेला से मुलाकात की। उन्होंने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और महाराष्ट्र में संगठन को मजबूत करने के लिए शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान कांग्रेस संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

प्रसाद सिरिवेला कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैं और झारखंड कांग्रेस संगठन से भी उनका पुराना जुड़ाव रहा है। वह झारखंड में पार्टी के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। अब महाराष्ट्र कांग्रेस का संगठन संभालना उनके लिए नई जिम्मेदारी और चुनौती होगी।

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पार्टी ने सिरिवेला को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव का लाभ महाराष्ट्र कांग्रेस को मिलेगा और संगठन को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

झारखंड कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी प्रसाद सिरिवेला को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।