झारखंड: दिवंगत JMM नेता सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशकर्म में पहुंचीं कल्पना सोरेन, श्रद्धांजलि दी

Spread the love

गिरिडीह: वरिष्ठ झामुमो नेता और पूर्व मंत्री दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशकर्म में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन शामिल हुईं। उन्होंने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान कल्पना सोरेन दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू को याद करते हुए भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असमय निधन झामुमो परिवार के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए व्यक्तिगत रूप से भी गहरा दुख है। कल्पना सोरेन ने सुदिव्य सोनू के साथ बिताए समय और उनके स्नेह को याद करते हुए कहा कि सोनू भैया का अपनापन और सहयोग हमेशा याद रहेगा।

कल्पना सोरेन ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से पार्टी और समाज ने अपना एक साथी खो दिया है। उनके अनुसार, उनकी जगह भर पाना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि दिवंगत नेता की यादें लोगों के बीच हमेशा बनी रहेंगी और उनके साथ बिताए पल भी याद किए जाते रहेंगे।

श्रद्धांजलि के दौरान कल्पना सोरेन ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी और पूरे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस कठिन समय में परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की कामना की।