जेएमएम नगर समिति ने एसआईआर कार्यक्रम के प्रचार को लेकर SDO को सौंपा मांग पत्र

Spread the love

झारखंड मुक्ति मोर्चा की नगर समिति, दुमका के नगर अध्यक्ष विजय कुमार दास के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) दुमका से मुलाकात कर एसआईआर कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने शहरी क्षेत्र में माइकिंग और हैंड व्हील के माध्यम से बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाने का आग्रह करते हुए एक मांग पत्र भी सौंपा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में नगर सचिव मोहम्मद आरिफ, वार्ड उपाध्यक्ष दीपक कुमार तथा कुणाल गुप्ता शामिल थे।