मजदूर के बेटे का कमाल, भारत की ओलंपियाड टीम में मिली जगह, अब इटली में दिखाएगा दम

Spread the love

बिहार :बिहार के एक मजदूर परिवार से आने वाले छात्र ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जवाहर नवोदय विद्यालय में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले इस छात्र का चयन भारत की टीम में इंटरनेशनल अर्थ साइंस ओलंपियाड (IESO) के लिए हुआ है। अब वह भारत का प्रतिनिधित्व करने इटली जाएगा।आर्थिक चुनौतियों के बावजूद छात्र ने पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त की। देशभर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बीच चयनित होकर उसने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि बिहार का भी नाम रोशन किया है। छात्र के पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि बेटे की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने छात्र की उपलब्धि पर गर्व जताया है। इटली में होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में वह भारतीय टीम का हिस्सा बनकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा।