MLC चुनाव में महागठबंधन का दांव तय, सुनील कुमार सिंह ने दाखिल किया नामांकन, सियासी हलचल तेज

Spread the love

पटना : बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव 2026 को लेकर महागठबंधन की ओर से उम्मीदवार को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है। सुनील कुमार सिंह को गठबंधन का आधिकारिक उम्मीदवार बनाया गया है और उन्होंने आज नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान वे अकेले पहुंचे, जिससे राजनीतिक चर्चा और तेज हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सुनील कुमार सिंह ने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष पर्चा भरा। इससे पहले भी उनके नाम पर लगातार चर्चा चल रही थी, हालांकि अंतिम फैसला आज ही स्पष्ट हुआ। इस चुनाव में 10 सीटों पर मतदान होना है और नामांकन की आज आखिरी तारीख है।

राजनीतिक समीकरणों के अनुसार, महागठबंधन की ओर से एक ही सीट पर मजबूत दावा माना जा रहा है। वहीं नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी दलों की नजर आगे की चुनावी रणनीति और संभावित मुकाबले पर टिक गई है।