बेकाबू सफारी कार नहर में गिरी, 4 युवकों की मौत और 1 सुरक्षित बाहर निकाला गया, मचा कोहराम

Spread the love

अरवल : जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सफारी कार अनियंत्रित होकर सोन नहर में जा गिरी। इस घटना में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। कार को नहर से बाहर निकालने के लिए क्रेन और गोताखोरों की मदद ली गई। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, जबकि घायल युवक का इलाज जारी है।

हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कार किन परिस्थितियों में अनियंत्रित होकर नहर में गिरी।