दुबई: अमेरिका ने ईरान पर सैन्य हमले शुरू कर दिए हैं, जो अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराए जाने की घटना के बाद किए गए हैं। अमेरिकी सेना ने इसे “प्रोportionate response” यानी संतुलित जवाबी कार्रवाई बताया है। यह कार्रवाई स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास हुए उस घटनाक्रम के बाद की गई, जिसमें अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया गया था।


अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, हमलों में ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, रडार और कंट्रोल स्टेशनों को निशाना बनाया गया। उधर, ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की बात कही है और खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन हमलों की खबरें सामने आई हैं।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव और बढ़ गया है, जिसे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण मार्ग माना जाता है। क्षेत्र में हालात तेजी से बदल रहे हैं और दोनों देशों के बीच टकराव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

