सीतामढ़ी :सीतामढ़ी जिले के रीवासी गांव में हुए दर्दनाक हादसे के पीड़ित परिवार से बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुलाकात की। उन्होंने परिवार से घटना की पूरी जानकारी ली और उनके हालात को समझा। मंत्री ने इस दुख की घड़ी में हर संभव सरकारी मदद उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिया।
हाल ही में रीवासी गांव में हुए इस हादसे में एक परिवार को बड़ा नुकसान हुआ था, जिसके बाद प्रशासनिक स्तर पर राहत और सहायता कार्य जारी है। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन भी लगातार प्रभावित परिवार के संपर्क में है और आवश्यक सहायता पहुंचाने में जुटा है।


मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और सभी जरूरी सहायता योजनाओं का लाभ उन्हें दिलाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत कार्यों में किसी भी तरह की देरी न हो।

