जमशेदपुर: परसूडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा पुरानी बस्ती नीचे टोला में एक विधवा महिला से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने रिश्ते के भतीजे तुष टियू पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।


पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि घटना 12 जुलाई की रात हुई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर 21 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। जांच के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मामले की जांच परसूडीह थाना के सब-इंस्पेक्टर जेम्स एक्का कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

