95 लाख से ज्यादा पेंशनधारकों ने कराया जीवन प्रमाणीकरण, बाकी लाभुकों के लिए बढ़ी चिंता

Spread the love

पटना : बिहार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत लाभ लेने वाले 95 लाख से अधिक पेंशनधारकों ने अपना जीवन प्रमाणीकरण (लाइफ सर्टिफिकेशन) पूरा कर लिया है। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा में यह जानकारी सामने आई है। सरकार ने सभी शेष लाभुकों से भी जल्द प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि पेंशन भुगतान में किसी प्रकार की बाधा न आए।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार जीवन प्रमाणीकरण सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने के लिए अनिवार्य है। इसके लिए पंचायत स्तर के शिविरों और कॉमन सर्विस सेंटरों पर नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिन लाभुकों ने अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें शीघ्र सत्यापन कराने की सलाह दी गई है.

सरकार का कहना है कि सत्यापन पूरा होने के बाद ही पात्र लाभुकों को नियमित रूप से पेंशन राशि मिलती रहेगी। विभाग लगातार जिलों की प्रगति की निगरानी कर रहा है और शेष लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए विशेष अभियान भी चला रहा है।