नेपाल के होटल में प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत, पप्पू यादव ने उठाए सवाल, जांच की मांग तेज

Spread the love

पटना : ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। प्रिंस यादव का नाम खान सर कोचिंग विवाद मामले में दर्ज प्राथमिकी में भी शामिल था। घटना के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है और मौत को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने इस मामले को लेकर बिहार सरकार से जांच की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसे हत्या की आशंका से जोड़ते हुए नेपाल प्रशासन से संपर्क कर निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं छात्र नेता दिलीप कुमार ने भी मामले की पारदर्शी जांच की जरूरत बताई है।

जानकारी के अनुसार प्रिंस यादव नेपाल के एक होटल में ठहरे हुए थे। शुरुआती रिपोर्टों में मौत की वजह ब्रेन हेमरेज या तबीयत बिगड़ना बताई गई है, लेकिन अब तक किसी एजेंसी ने आधिकारिक तौर पर मौत के कारण की पुष्टि नहीं की है। नेपाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अंतिम निष्कर्ष का इंतजार किया जा रहा है।