RVS Academy में मदर्स डे समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। डिमना रोड स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मातृत्व, प्रेम और स्नेह का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक Binda Singh द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके बाद गणेश वंदना से पूरा सभागार भक्तिमय माहौल में सराबोर हो उठा।


इस अवसर पर प्रबंधक बिंदा सिंह ने सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए मां और बच्चे के रिश्ते को दुनिया का सबसे पवित्र और अटूट संबंध बताया। कार्यक्रम में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के विद्यार्थियों के साथ उनकी माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
मंच पर आयोजित “Lift a Balloon & Make a Castle with Cups”, “Keep the Bottle in the Ring”, “Penguin Nose Painting” और Mother-Child Duo Dance जैसी आकर्षक प्रतियोगिताओं और प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। मां और बच्चों के बीच तालमेल, उत्साह और सहभागिता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
इसके अलावा ऑफ-स्टेज प्रतियोगिताओं में Cooking Without Fire, Best Out of Waste और Rangoli Making जैसी गतिविधियों में माताओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उल्लास, उमंग और पारिवारिक स्नेह से भरा नजर आया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या Veesha Mohindra ने कहा कि मां बच्चों के संस्कार, व्यक्तित्व और जीवन मूल्यों की सबसे बड़ी प्रेरणा होती है। उन्होंने सभी माताओं, बच्चों और अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर खुशी जताई।
इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्या Pooja Suman, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। समारोह ने सभी के दिलों में प्रेम, सम्मान और अपनत्व की सुंदर छाप छोड़ दी।

