आदित्यपुर में Asha Bhosle की स्मृति में “एक शाम गीतों भरी यादों” का आयोजन 31 मई को

Spread the love

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था परिमल के तत्वावधान में 31 मई 2026 को महान पार्श्व गायिका Asha Bhosle की स्मृति में “एक शाम गीतों भरी यादों” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य संगीतमय संध्या में शहर के ख्याति प्राप्त एवं स्थानीय कलाकार अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भावविभोर करेंगे।

संस्था के सदस्यों सुबोध शरण, सुरेश धारी, लक्ष्मण प्रसाद, दिवाकर झा, शंटू ठाकुर, विश्वजीत मजुमदार एवं गोपाल झा ने बताया कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन लोगों को एकाकी जीवनशैली से बाहर निकालकर सामाजिक और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं। साथ ही यह मंच स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रोत्साहन प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है।

यह कार्यक्रम आदित्यपुर-2, रोड नंबर-7 में शाम 5 बजे से शुरू होगा, जिसमें शहर के कई नामचीन कलाकार प्रस्तुति देंगे। संस्था ने सभी संगीत प्रेमियों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।