क्रॉस वोटिंग के डर से अलर्ट NDA, विधायकों को होटल में ठहराया, सियासी हलचल तेज

Spread the love

रांची : झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। क्रॉस वोटिंग की आशंका को देखते हुए एनडीए ने अपने विधायकों को रांची के रेडिसन ब्लू होटल में ठहराने का फैसला किया है। चुनाव से पहले सभी विधायकों को एकजुट रखने और मतदान रणनीति को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है। राज्यसभा चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख गठबंधन लगातार अपने-अपने विधायकों के संपर्क में हैं।

एनडीए खेमे के नेताओं ने विधायकों के साथ बैठकों का दौर भी तेज कर दिया है। बताया जा रहा है कि चुनाव तक विधायकों पर लगातार नजर रखी जाएगी और उन्हें सामूहिक रूप से रखा जाएगा। राज्यसभा चुनाव में संख्या बल को लेकर चल रही राजनीतिक गणनाओं के बीच इस व्यवस्था को काफी अहम माना जा रहा है।

झारखंड विधानसभा में मौजूदा संख्या बल को देखते हुए राज्यसभा चुनाव बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। ऐसे में किसी भी तरह की क्रॉस वोटिंग या असंतोष की संभावना को रोकने के लिए राजनीतिक दल अपने विधायकों को साधने में जुटे हुए हैं। इसी रणनीति के तहत एनडीए ने होटल में विधायकों के ठहरने की व्यवस्था की है।