मुजफ्फरपुर : जिले के तुर्की-पुपरी क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में चार घरों को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान घरों में रखी नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान लेकर बदमाश फरार हो गए। सुबह लोगों को घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।


पीड़ित परिवारों ने बताया कि चोरों ने घरों में घुसकर अलमारी और बक्सों के ताले तोड़े तथा लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी।
लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.

