पटना : प्रिंस यादव की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत के मामले को लेकर न्याय की मांग लगातार तेज होती जा रही है। फिजिक्सवाला के संस्थापक अलख पांडे ने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों को कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए।


इस मामले को लेकर शिक्षा जगत से जुड़े कई लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। खान सर और रोशन आनंद से जुड़े विवाद के बीच प्रिंस यादव की मौत ने नया मोड़ ले लिया है। रोशन आनंद लगातार मामले की गहन जांच की मांग कर रहे हैं, जबकि विभिन्न पक्षों की ओर से घटना की सच्चाई सामने लाने की बात कही जा रही है। प्रिंस यादव की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने भी निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।
जांच एजेंसियां मामले की पड़ताल में जुटी हैं और इस पूरे घटनाक्रम पर लोगों की नजर बनी हुई है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर जांच जारी है और आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

