रांची: Sarala Birla University में एक बार फिर प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया, जिसमें वर्ष 2025 एवं 2026 बैच के विद्यार्थियों को बेहतर पैकेज पर नौकरी के अवसर प्राप्त हुए। हाल ही में Tata Consultancy Services (टीसीएस) द्वारा आयोजित कैंपस भर्ती प्रक्रिया में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्रों ने हिस्सा लिया। इस ड्राइव में अन्य महाविद्यालयों के विद्यार्थी भी शामिल हुए।


इस प्लेसमेंट प्रक्रिया में Cognizant, Intellipaat, Kotak Life Insurance और CodeYoung जैसी कई राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियां भाग ले रही हैं। इसके अलावा Ernst & Young, Deloitte, IDBI Bank, ITC Hotels, GE Aerospace, Berger Paints, Axis Bank, Asian Paints, UltraTech Cement, Indus Towers, Bajaj Finance और Info Edge जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में भी छात्रों का चयन हो चुका है।
विश्वविद्यालय के अनुसार, इस वर्ष अब तक 326 से अधिक छात्रों का चयन विभिन्न कंपनियों में हो चुका है, जबकि कई कंपनियों के परिणाम अभी लंबित हैं।
छात्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय में उन्हें केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि आधुनिक प्रयोगशालाओं, लाइव प्रोजेक्ट्स, इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग, तकनीकी वर्कशॉप्स और इंडस्ट्री विजिट के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव भी दिया जाता है। इसी कारण वे भर्ती प्रक्रिया में आत्मविश्वास के साथ बेहतर प्रदर्शन कर सके।
ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट विभाग के डीन हरिबाबू शुक्ला ने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य हर छात्र को बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराना है। वहीं, विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

