हर घर तिरंगा अभियान के तहत रघुवर दास ने जमशेदपुर स्थित आवास पर फहराया तिरंगा

Spread the love

जमशेदपुर: हर घर तिरंगा अभियान के तहत झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को जमशेदपुर स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने तिरंगे को देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक बताया।

रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अब जनभागीदारी का रूप ले चुका है। उन्होंने लोगों से इस अभियान से जुड़ने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत के सम्मान, गौरव और स्वाभिमान के साथ-साथ देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति अपनी भावना और जिम्मेदारी व्यक्त करने का आह्वान किया।