जमशेदपुर में रेल यात्री संघर्ष समिति की बैठक गुरुवार को गरम नाला क्षेत्र में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नीरज सिंह ने की। बैठक में 17 मई को साकची गोलचक्कर में प्रस्तावित हस्ताक्षर अभियान सह प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने रेल यात्रियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने तथा उनके समाधान के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया। समिति के प्रतिनिधियों नीरज सिंह और अजय कुमार ने कहा कि यदि रेल प्रशासन हस्ताक्षर अभियान की गंभीरता को नजरअंदाज करता है, तो समिति के सदस्य रेल महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचकर समस्याओं के समाधान की मांग करेंगे।
बैठक में सुनील सिंह, मनोज सिंह, रत्नेश सिंह, संजीव कुमार, सौरभ कुमार, विवेक पाण्डेय, शत्रुघ्न गिरी, राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं संतोष साह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

