महुआडांड़ में सड़क हादसा, बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Spread the love

महुआडांड़: थाना क्षेत्र के डुमरडीह गांव निवासी 50 वर्षीय एलेक्सियुस टोप्पो की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एलेक्सियुस परहाटोली से पैदल अपने गांव लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार बाइक चालक की तलाश जारी है।

इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।