सरायकेला: जमालपुर सतबहिनी में जमीन घोटाले का आरोप, ग्रामीणों ने भू-माफियाओं के खिलाफ खोला मोर्चा

Spread the love

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया अंचल अंतर्गत मौजा जमालपुर सतबहिनी में भू-माफियाओं द्वारा जमीन की अवैध खरीद-बिक्री और गुंडागर्दी का गंभीर मामला सामने आया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

इस दौरान राधेश्याम कश्यप, चितरंजन कुमार, बुलेट राम नारायण सिंह, संतोष कुमार और अशोक कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से भू-माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध तरीके से जमीन की खरीद-बिक्री की जा रही है और विरोध करने वालों को दबाव व धमकी का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से स्थानीय निवासियों में भय का माहौल बना हुआ है और जमीन संबंधी विवाद लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रह सके।