सरायकेला: सरायकेला के धर्मशाला रोड इलाके में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान ताप सिंह मोडक की बेटी रुद्रा सिंह मोडक उर्फ गोलू के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।


मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12:45 बजे गोलू घर के पीछे खेल रही थी। इसी दौरान खेलते समय प्लास्टिक की रस्सी उसके गले में फंस गई। बताया जा रहा है कि रस्सी घर के पीछे झाड़ियों में कहीं अटक गई, जिसके बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल सरायकेला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिजन सदमे में हैं।
घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में भी शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले को लेकर परिवार में गहरा सदमा है।

