भाजपा नेता सपन दास के घर फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Spread the love

 

आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह में भाजपा नेता सपन दास के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. एसपी मुकेश कुमार लुणायत द्वारा गठित एसआईटी ने इस कांड में शामिल तीन अपराधियों को घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के बाद सभी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान प्रेम कुमार सिंह उर्फ जानू, राजू उर्फ टकला और चंदन गोराई के रूप में हुई है. तीनों से गहन पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है. एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अपराधियों की मंशा दहशत फैलाकर रंगदारी वसूलना था. इस घटना से इलाके में भय का माहौल बनाने की कोशिश की गई थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे मामले का खुलासा कर लिया है और आगे की जांच जारी है. प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा.