जुगसलाई फायरिंग कांड में मनीष सिंह गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, पिस्टल व गोली बरामद

Spread the love

जमशेदपुर: वरीय पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जुगसलाई थाना क्षेत्र में कपड़ा व्यवसायी की दुकान पर फायरिंग मामले में बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए मनीष सिंह गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक पिस्टल और दो गोली बरामद की गई है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। इस मामले में पुलिस पहले भी लगातार कार्रवाई कर चुकी है। इससे पूर्व 20 मई 2026 को इसी कांड में संलिप्त छह अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और अपराध पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।